मुख्यमंत्री से मिले कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, एयरपोर्ट से नई उड़ानों की रखी मांग

मुख्यमंत्री से मिले कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, एयरपोर्ट से नई उड़ानों की रखी मांग

मुख्यमंत्री से मिले कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, एयरपोर्ट से नई उड़ानों की रखी मांग

बरेली, 15 अक्टूबर । कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने बरेली में सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित करने और कानून-व्यवस्था के प्रति मुख्यमंत्री के सख्त रुख के लिए आभार जताया। इस दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री को रामदरबार की प्रतिमा भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं।

विधायक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का ध्यान बरेली एयरपोर्ट की ओर आकर्षित करते हुए कहा कि वर्तमान में यहां से कुछ ही उड़ानें संचालित हैं, जो क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप पर्याप्त नहीं हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से बरेली से जयपुर होते हुए अहमदाबाद, बरेली से लखनऊ होकर कोलकाता, वाराणसी, बेंगलुरु और चेन्नई होते हुए तिरुपति के लिए नियमित उड़ानें शुरू कराने का अनुरोध किया।

विधायक ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की डबल इंजन नीति से हवाई यात्रा अब आम जन के लिए सुलभ हुई है। अगर नई उड़ानें शुरू होती हैं तो इससे व्यापार, उद्योग और पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। उन्होंने चार धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा आरंभ करने की भी मांग की, ताकि तीर्थयात्री बरेली से सीधे दर्शन के लिए जा सकें।