आजमगढ़ में सीएम योगी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, एसआईआर पर दिए सख्त निर्देश

आजमगढ़ में सीएम योगी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, एसआईआर पर दिए सख्त निर्देश

आजमगढ़ में सीएम योगी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, एसआईआर पर दिए सख्त निर्देश

आजमगढ़, 11 दिसंबर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार काे प्रदेश के गाेरखपुर, आजमगढ़, जाैनपुर, वाराणसी समेत कई जिलों के दौरे पर हैं। गोरखपुर के बाद मुख्यमंत्री योगी विकास कार्याें की समीक्षा करने के लिए आजमगढ़ पहुंचे।

गोरखपुर प्रवास के बाद आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह आजमगढ़ में पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर उतरे। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में सीएम योगी ने कमिश्नर विवेक, डीआईजी सुनील कुमार सिंह, डीएम रविन्द्र कुमार और एसपी डॉ. अनिल कुमार की उपस्थिति में विकास कार्यों तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े एक एक बिंदु पर विस्तार से समीक्षा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास और जनकल्याणकारी याेजनाओं के बेहतर और सफल कार्यान्वयन पर जाेर दिया।

घुसपैठियों पर सीएम सख्त

समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा के बीच मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण अ​भियान की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक भी पात्र मतदाता का नाम नहीं छूटना चाहिए और घुसपैठियों के नाम किसी भी सूरत में नहीं जुड़ने चाहिए। उन्होंने सावधानी और सतर्कता के साथ एसआईआर कार्य पूरा करने पर जोर दिया। उल्लेखनीय है कि सीएम योगी के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार आज बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 9.55 बजे उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर उतरना था। लेकिन किन्हीं कारणों से उनका कार्यक्रम दो घंटे देर हो गया। आजमगढ़ से वे जौनपुर के लिए रवाना हो गए और जाैनपुर से सीधे वाराणसी पहुंचेंगे।