बुद्ध विहार पार्क महात्मा बुद्ध के विचारों को आत्मसात करने में निभाएगा अहम भूमिका: रणजीत सिंह
बुद्ध विहार पार्क महात्मा बुद्ध के विचारों को आत्मसात करने में निभाएगा अहम भूमिका: रणजीत सिंह
प्रयागराज,21 अगस्त । प्रयागराज के अरैल क्षेत्र में सभी सुविधाओं से युक्त बुद्ध विहार पार्क बनाने के निर्णय की सराहना करते हुए गुरुवार को सामाजिक सेवा सहयोग संगठन के अध्यक्ष अधिवक्ता रणजीत सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महात्मा बुद्ध के विचारों को आत्मसात करने में यह पार्क अहम भूमिका निभाएगा।
उन्होंने प्रयागराज के मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी और पीडीए के उपाध्यक्ष को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि यह प्रस्ताव भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा। यह जानकारी देते हुए गुरुवार को भाजपा जिला मीडिया प्रभारी एवं सामाजिक सेवा सहयोग संगठन के महामंत्री पवन श्रीवास्तव ने बताया कि इस संबंध में सिविल लाइंस स्थित रॉयल होटल में एक बैठक हुई। इस अवसर पर शासकीय अधिवक्ता राम प्रकाश सिंह, करुणेश कुशवाहा रामचंद्र मौर्य गौरी शाहूजा सहित अन्य लोगों उपस्थित रहे।