भूपेन्द्र चौधरी व धर्मपाल सिंह ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

भूपेन्द्र चौधरी व धर्मपाल सिंह ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

भूपेन्द्र चौधरी व धर्मपाल सिंह ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

लखनऊ,19 अक्टूबर  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाओं के साथ लोकमंगल की कामना की है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली पर्व पर मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन का हर्ष का उत्सव तथा श्री गणेश जी, मां लक्ष्मी, मां शारदा के पूजन पर्व पर प्रदेशवासियों को मनोवांछित प्राप्ति की मंगलकामना के साथ अनंत शुभकामनाएं। लोक मंगल की कामना, तिमिर का प्रतिकार और स्वदेशी से आत्मनिर्भर भारत निर्माण का संकल्प लेकर हम सभी हर्षोल्लास व सद्भावना के साथ दीपावली का पर्व मनाएं। हम सभी उत्साह और उमंग के साथ धर्म, सत्य, मर्यादा तथा राष्ट्र धर्म के प्रकाश से प्रदीप्त दीपों को जलाएँ।

दीपावली पर्व पर मां लक्ष्मी, मां शारदा तथा प्रथम पूज्य गणेश जी जन-जन को ज्ञान, बुद्धि तथा समृद्धि से परिपूर्ण करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वदेशी से आत्मनिर्भरता निर्माण के संकल्प को सिद्धी प्रदान करें।

इसी तरह भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंहने भी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी है।----------