सांबा में सड़क दुर्घटना में ट्रैफिक पुलिस के एसपीओ की मौत

सांबा में सड़क दुर्घटना में ट्रैफिक पुलिस के एसपीओ की मौत

सांबा, 19 अक्टूबर (हि.स.)। सांबा जिले के राया मोड़ इलाके में हुई एक दुखद सड़क दुर्घटना में विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) के रूप में कार्यरत ट्रैफिक पुलिसकर्मी की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि बदनई (नद) निवासी राहुल सिंह नामक एक ट्रैफिक पुलिस एसपीओ को सड़क पर ड्यूटी के दौरान एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और आगे की जाँच शुरू कर दी है।