ब्रह्म विद्या विहंगम योग के आश्रम और साधना केंद्र निर्माण के लिए भूमि पूजन
ब्रह्म विद्या विहंगम योग के आश्रम और साधना केंद्र निर्माण के लिए भूमि पूजन

खूंटी, 17 मार्च (हि.स.)। ब्रह्म विद्या विहंगम योग के आश्रम और साधना केंद्र के निर्माण के लिए सोमवार को खूंटी प्रखंड के एरेंडा में भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के साथ प्रयागराज झांसी आश्रम की आध्यात्मिक विद्या के ज्ञता द्वारा प्रशिक्षित विद्यार्थी परमिंदर गोप सनोज विद्यार्थी की ओर से वैदिक हवन यज्ञ का अनुष्ठान किया गया।
विहंगम योग के गुरु भाई एवं गुरु बहनों ने संकल्प लिया कि शीघ्र की उस भूमि पर साधना केंद्र और सत्संग भवन का निर्माण कराया जाएगा। इस संबंध में ब्रह्म विद्या विहंगम योग संत समाज खूंटी के प्रधान संयोजक जितेंद्र कश्यप ने बताया कि सौभाग्य की बात है कि खूंटी में ब्रह्म विद्या विहंगम योग के साधना केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है।
सद्गुरु सदाफल देवजी महाराज वर्तमान स्वामी स्वतंत्र देवजी महाराज से आशीर्वाद लेते हुए संत समाज खूंटी के गुरु भाई एवं गुरु बहनो ने संकल्प लिया कि भिक्षाटन करते हुए भी साधना केंद्र सत्संग भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा अनाथ बच्चों के लिए अनाथालय एवं गौशाला का निर्माण का प्रस्ताव है।
कार्यक्रम में मुख्य यजमान विहंगम योग संत समाज खूंटी के प्रधान संयोजक जितेंद्र कश्यप, उप प्रमुख शांति देवी, उपदेष्टा सद्गुरु के अनन्य शरण शिष्य महिला प्रभारी शांति विश्वकर्मा, परामर्शक बिरसू सिंह, बनर्ज्ञदेत टूटी, नीरा हस्सा, फूलों देवी, भुलेश्वर बैठा, झींगा उरांव, खुदेश्वर भगत, विश्वनाथ प्रमाणिक, आदित्य सेठ, धर्मराज सेवक आदि उपस्थित थे।