बरेली को मिला प्रदेश का सबसे आधुनिक राइफल क्लब, युवाओं में भरेगा अनुशासन और खेल भावना की नई ऊर्जा

बरेली को मिला प्रदेश का सबसे आधुनिक राइफल क्लब, युवाओं में भरेगा अनुशासन और खेल भावना की नई ऊर्जा

बरेली को मिला प्रदेश का सबसे आधुनिक राइफल क्लब, युवाओं में भरेगा अनुशासन और खेल भावना की नई ऊर्जा

बरेली, 11 अक्टूबर । स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शनिवार को बरेली को एक और बड़ी सौगात मिली। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने जीआईसी परिसर में उत्तर प्रदेश के सबसे आधुनिक और हाईटेक राइफल क्लब का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बरेली अब खेल, प्रशिक्षण और अनुशासन का नया केंद्र बनेगा। युवाओं को आत्मरक्षा, फिटनेस और खेल भावना के लिए यह क्लब नई दिशा देगा।

नगर निगम और स्मार्ट सिटी लिमिटेड की संयुक्त पहल से तैयार यह अत्याधुनिक राइफल क्लब इलेक्ट्रॉनिक टारगेट सिस्टम, साउंडप्रूफ शूटिंग रेंज, अत्याधुनिक सुरक्षा इंतजाम और प्रशिक्षित कोचिंग स्टाफ से लैस है। इसकी डिजाइन इस तरह की गई है कि यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं भी कराई जा सकेंगी।

कार्यक्रम में कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, नबावगंज विधायक एमपी आर्य, मेयर उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, कुंवर महाराज सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, डॉ. केशव अग्रवाल, डीएम अविनाश सिंह और नगर आयुक्त संजीव मौर्य मौजूद रहे।

मेयर उमेश गौतम ने कहा कि यह राइफल क्लब प्रदेश के अन्य क्लबों से अधिक तकनीकी रूप से उन्नत है और बरेली को खेलों का नया हब बनाएगा। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।