भाजपा ने राहुल-अखिलेश का प्रतीकात्मक पुतला फूंका

भाजपा ने राहुल-अखिलेश का प्रतीकात्मक पुतला फूंका

भाजपा ने राहुल-अखिलेश का प्रतीकात्मक पुतला फूंका

बहराइच, 22 अप्रैल  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय के नेतृत्व में बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की।

भाजपा कार्यकर्ता नगर के किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पास एकत्रित हुए। प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों को महिला विरोधी बताते हुए पहले तो राहुल और अखिलेश का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया फिर दोनों नेताओं के खिलाफ नारेबाजी भी की।

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकत्रियों का कहना था कि महिलाओं के हक में लाये गए इस कानून का विरोध कर विपक्षी दलों ने यह सिद्ध कर दिया है कि वो दल महिला विरोधी हैं। प्रदर्शन में भाजपा सांसद आनन्द गोंड, सोनी श्रीवास्तव,डिम्पल जैन,निशा शर्मा,उर्मिला शुक्ला,रीति श्रीवास्तव,अर्चना मिश्रा,एकता जायसवाल,हेमा निगम,अखिलेश गोले,राजू निगम,अमित शर्मा आदि लोग शामिल थे।-----------