इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव: अशोक सिंह अध्यक्ष व नितिन शर्मा महासचिव निर्वाचित
अशोक सिंह अध्यक्ष व नितिन शर्मा महासचिव निर्वाचित

प्रयागराज, 07 फरवरी। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के 31 जनवरी को हुए चुनाव में अशोक सिंह अध्यक्ष और नितिन शर्मा महासचिव निर्वाचित हुए हैं। अशोक सिंह को कुल 2710 मत मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी अनिल तिवारी को 312 मतों से पराजित किया, जबकि महासचिव पद पर नितिन शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विक्रांत पांडेय को 367 मतों से मात दी।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रशासन व संयुक्त सचिव महिला पदों की मतगणना जारी है। शेष पदों की गणना भी शीघ्र शुरू होगी। हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष व महासचिव पद पर निर्वाचित सदस्यों को शुभकामना एवं बधाई दी है।