अभाविप के कार्यकर्ता सदैव राष्ट्र प्रथम की भावना से करता है कार्य: सर्वेश सिंह
अभाविप के कार्यकर्ता सदैव राष्ट्र प्रथम की भावना से करता है कार्य: सर्वेश सिंह
प्रयागराज,09 जुलाई (। 'ज्ञान, शील, एकता' ध्येय वाक्य के साथ कार्य करने वाले अभाविप कार्यकर्ताओं ने सदैव ही राष्ट्र प्रथम भावना के साथ कार्य किया है। अभाविप की यह यात्रा भारत के विकास की यात्रा रही है। यह बात बुधवार को सिविल लाइंस स्थित ज्वाला देवी इंटर कॉलेज सभागार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रयाग महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित 77वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता अभाविप के प्रांत शोध कार्य संयोजक सर्वेश सिंह ने कहा।
उन्होंने कहा कि अभाविप ने अपने 76 वर्षों की ध्येय यात्रा को पूर्ण कर 77 वें वर्ष में प्रवेश किया है और आज विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन के रूप में बनकर उभरी है। आज अभाविप शिक्षा के साथ समाज, पर्यावरण, सेवा, खेल, तकनीकी, आदि क्षेत्रों में भी प्रमुखता से कार्य कर रही है। अभाविप ने इस यात्रा में मानवता के लिए स्वर्णिम इतिहास लिखा है और अभाविप का यह विराट स्वरूप पूर्व कार्यकर्ताओं के संघर्षों की देन है।
इस अवसर पर प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में स्टूडेंट्स फॉर सेवा की राष्ट्रीय संयोजक कुमारी पायल ने कहा कि अभाविप केवल एक संगठन नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण और समाजोत्थान की चेतना है। यह संगठन युवाओं को केवल शैक्षणिक दिशा ही नहीं देता, बल्कि उन्हें सेवा, संस्कार और नेतृत्व का भी मार्ग दिखाता है।
प्रयाग महानगर मंत्री प्रतीक मिश्रा सूरज ने कहा कि, आज अभाविप की आवाज़ भारत के युवाओं की आवाज़ का प्रतिनिधित्व कर रही है और विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन के रूप में कार्य कर रही है। विद्यार्थी परिषद ने खुद को कभी दलगत राजनीति का हिस्सा नहीं बनाया, आज भी छात्र हितों की बात जहां आती है अभाविप प्रखरता से उसके समाधान हेतु कार्य करती है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रयाग महानगर के कार्यकर्ताओं ने अभाविप के 77वें स्थापना दिवस पर सिविल लाइंस स्थित ज्वाला देवी इंटर कॉलेज एवं साथ ही प्रयाग महानगर के इलाहाबाद डिग्री कॉलेज, जगत तारन डिग्री कॉलेज, बाल विद्या मंदिर एवं स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में अभाविप के प्रांत शोध कार्य संयोजक सर्वेश सिंह एवं कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में ज्वाला देवी इंटर कॉलेज के प्राचार्य विक्रम सिंह परिहार की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में अभाविप के महानगर अध्यक्ष डॉ मनीष श्रीवास्तव, प्रांत छात्रा प्रमुख डॉ आभा त्रिपाठी, शांतनु मिश्रा, अमन शुक्ला, सूर्य प्रकाश गुप्ता, अभिनव पांडेय, ज्ञान प्रकाश सहित विद्यार्थी परिषद के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।