किशोरी को होटल में ले जाकर युवक ने किया बलात्कार, अश्लील वीडियो किया वायरल
किशोरी को होटल में ले जाकर युवक ने किया बलात्कार, अश्लील वीडियो किया वायरल
गौतमबुद्ध नगर, 05 अक्टूबर थाना सेक्टर 39 में एक 14 वर्षीय किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक व्यक्ति ने उसे बहला-फुसलाकर अगवा किया तथा होटल में ले जाकर उसके साथ जबरन बलात्कार किया। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नोएडा के सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी को अमर पासवान नामक युवक बहला-फुसलाकर अगवा करके ले गया। उसने किशोरी को होटल में ले जाकर उसके साथ जबरन बलात्कार किया तथा अश्लील वीडियो बना ली। पीड़ित के अनुसार उसकी बेटी की वीडियो आरोपी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। विरोध करने पर उसने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार उसने इस मामले में थाना सेक्टर 39 पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़ित के अनुसार उसने कोर्ट में अर्जी दी। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
वहीं थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में जांच कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।