गड़बड़ा शीतला धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख भक्तों ने किए दर्शन

गड़बड़ा शीतला धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख भक्तों ने किए दर्शन

गड़बड़ा शीतला धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख भक्तों ने किए दर्शन

मीरजापुर, 19 मार्च । उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में हलिया क्षेत्र के गड़बड़ा शीतला धाम में गुरुवार को नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर में कपाट खुलते ही दर्शन-पूजन शुरू हुआ और देर तक भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।

श्रद्धालुओं ने शेवटी नदी में स्नान के बाद हाथों में नारियल, चुनरी व फूल-माला लेकर माता के जयकारे लगाते हुए कतार में खड़े होकर दर्शन किया। घाट से मंदिर तक करीब एक किलोमीटर लंबी लाइन लगी रही। गर्भगृह में पहुंचकर भक्तों ने पूजा-अर्चना कर मनोकामनाएं मांगीं, वहीं कुछ श्रद्धालु अनुष्ठान के लिए जल भी साथ ले गए।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में ड्रमंडगंज, लालगंज, संतनगर की पुलिस व एक प्लाटून पीएसी तैनात रही। बड़े वाहनों को हनुमान मंदिर व सेमरा बैरियर पर रोका गया, जिससे भक्तों को करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर धाम पहुंचना पड़ा।

मंदिर परिसर में फिसलन और साफ-सफाई की कमी से कुछ परेशानी रही, हालांकि सफाईकर्मी समय-समय पर सफाई में जुटे रहे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार पहले दिन करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए।