वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे राजगीर की मौत

वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे राजगीर की मौत

वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे राजगीर की मौत

प्रयागराज, 08 फ़रवरी। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित घूरपुर थाना क्षेत्र में बलापुर गांव के समीप रविवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे अधेड़ राजगीर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने दी।

उन्होंने बताया कि हादसे में पैदल जा रहे घूरपुर थाना क्षेत्र के बलापुर गांव निवासी राजगीर का काम करने वाले सुरेश चन्द्र (49) की मौत हुई है। पुलिस ने परिवार की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के परिवार में पांच बेटियां है। --