चौकियां धाम में मां शीतला का भव्य श्रृंगार, गुलाब-नीबू की माला से सजकर भक्तों को दिए दर्शन

चौकियां धाम में मां शीतला का भव्य श्रृंगार, गुलाब-नीबू की माला से सजकर भक्तों को दिए दर्शन

चौकियां धाम में मां शीतला का भव्य श्रृंगार, गुलाब-नीबू की माला से सजकर भक्तों को दिए दर्शन

जौनपुर,24 मार्च । यूपी के जौनपुर स्थित शीतला चौकियां धाम में चैत्र नवरात्र के छठे दिन मंगलवार को मां शीतला की विशेष पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।पूजा-अर्चना से पूर्व मां दुर्गा के शीतला स्वरूप का भव्य श्रृंगार किया गया। मां को लाल गुलाब और नीबू की आकर्षक माला पहनाई गई, साथ ही लाल चुनरी और लाल-सुनहरे वस्त्रों से सजाया गया। देवी को सोने-चांदी के आभूषणों से अलंकृत कर दिव्य स्वरूप प्रदान किया गया, जिसके दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े।भक्तों द्वारा मां को सीताफल, केला और बर्फी का भोग अर्पित किया गया। सुबह मंदिर के कपाट खुलने से पहले ही दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लग गई थीं। श्रद्धालु हाथों में नारियल, चुनरी और प्रसाद लेकर मां के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।मंदिर के महंत विवेकानंद पंडा ने बताया कि उदया तिथि के अनुसार सप्तमी तिथि पर मां कालरात्रि की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। उन्होंने श्रद्धालुओं को नवरात्र के धार्मिक महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।पूरे मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन, घंटों की ध्वनि और जयकारों से माहौल गूंजता रहा। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। प्रशासन की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।कानपुर, 23 मार्च। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के स्टार्टअप इंक्यूबेशन और इनोवेशन सेंटर (एसआईआईसी) ने सोमवार को अभिव्यक्ति 2026 का दो दिवसीय डीप-टेक सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित किया। इस वर्ष कार्यक्रम का विषय “उन्नत शोध को वैश्विक समाधान में बदलना” था और इसमें देशभर के स्टार्टअप्स, नीति-निर्माता, निवेशक और वैज्ञानिक शामिल हुए।

इस अवसर पर एसआईआईसी के निदेशक ने कहा, “अभिव्यक्ति 2026 ने स्टार्टअप्स को तकनीक प्रस्तुत करने के साथ शोध को व्यावसायिक समाधान में बदलने और निवेशकों से मार्गदर्शन पाने का अवसर दिया। इससे स्टार्टअप्स को वैश्विक स्तर पर तैयार होने में मदद मिली।”

कार्यक्रम में 150 से अधिक स्टार्टअप्स ने भाग लिया, जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग, मेडटेक, क्लीनटेक, रक्षा एवं एयरोस्पेस, साइबर सुरक्षा, फिनटेक, इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स और कृषि तकनीक जैसे क्षेत्रों से जुड़े थे। उद्घाटन समारोह में के. विजयेंद्र पांडियन (आईएएस), आयुक्त, कानपुर एवं कुलपति, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, और श्री विनय कुमार पाठक, कुलपति, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर उपस्थित थे।

कार्यक्रम में शोध और बाजार के बीच की दूरी कम करने, जोखिम घटाने और फंडिंग बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया। दूसरे दिन नए बैच लॉन्च, समझौते और कार्यशालाएं आयोजित की गईं। महिलाओं द्वारा संचालित एक विशेष पैनल ने डीप-टेक में उनकी भूमिका को भी उजागर किया।

पिच बैटल में एथ्रोन एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड ने पहला स्थान प्राप्त किया, इसके बाद गोफ्लोट टेक्नोलॉजीज और सिमैक्ट्रिकल्स प्राइवेट लिमिटेड क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। प्रदर्शनी और नेटवर्किंग से स्टार्टअप्स और निवेशकों के बीच सीधी बातचीत हुई, जिससे साझेदारी और फंडिंग के अवसर बने।

अभिव्यक्ति 2026 ने एसआईआईसी की प्रतिबद्धता को दिखाया कि वह स्टार्टअप्स को शोध से बाजार और वैश्विक स्तर तक पहुचाने में मदद करता है। एसआईआईसी, आईआईटी कानपुर, 2000 में स्थापित, 500 से अधिक स्टार्टअप्स को समर्थन देता है और रक्षा, एयरोस्पेस, फिनटेक, स्वास्थ्य और सतत विकास क्षेत्रों में काम करता है।