उप्र के बिजनौर में पिंजरे में कैद हुई मादा गुलदार, लेने नहीं आए अधिकारी ताे ग्रामीण खुद लेकर पहुंचे वन विभाग की नर्सरी

बिजनौर, 19 दिसम्बर । उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर जनपद के गांव धनसिनी में मादा गुलदार पिंजरे में कैद हो गई। गांव धनसिनी से एक महीने में तीसरा गुलदार पकड़ी गई है। नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गांव धनसिनी में शुक्रवार को एक मादा गुलदार पिंजरे में कैद हो गई। सुबह खेतों पर घूमने गए ग्रामीणों ने पिंजरे में गुलदार को कैद देखा।

पिंजरे में कैद हाेने की जानकारी पाकर बड़ी संख्या में ग्रामीण खेत पर पहुंचे और गुलदार के पिंजरे के साथ सेल्फी लेते दिखे। ग्रामीणों ने सामाजिक वानिकी टीम को सूचना दी। करीब एक घंटे बाद भी सामाजिक वानिकी टीम का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद ग्रामीण गुलदार कैद पिंजरे को गांव के नजदीक ले गए और वाहन में लादकर स्वयं विभाग की जालपुर स्थित नर्सरी ले गए। पिंजरा लादते समय कुछ समय के लिए पिंजरे का गेट खुल गया था। हालांकि थकी हाेने के कारण गुलदार पिंजरे से नहीं निकली, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। गांव धनसिनी में पिंजरे में कैद होने वाला तीसरी गुलदार है। इससे पहले दो गुलदार इसी खेत में रखे गए पिंजरे में कैद हुए थे।

डीएफओ बिजनौर जयसिंह कुशवाहा ने बताया कि गुलदार की डाक्टरी कराने के बाद उच्च स्तर से मिलें आदेश का पालन करते हुए गुलदार का जंगल क्षेत्र में छोड़ा जाएगा |