मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत पांच लाभार्थियों को दी गई सतप्रतिशत सब्सिडी
मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत पांच लाभार्थियों को दी गई सतप्रतिशत सब्सिडी
प्रयागराज, 07 दिसंबर । मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत पांच लाभार्थियों के खाते में मत्स्य बीज और आहार सब्सिडी के लिए पांच लाख छियाछठ हजार सात सौ बीस रुपए का भुगतान कर दिया गया। यह जानकारी रविवार को प्रयागराज जिला मत्स्य विभाग कार्यकारी अधिकारी विजय प्रकाश शुक्ला ने दी।
उन्होंने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार लगातार मछुआरा समाज की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए सब्सिडी के तहत आर्थिक सहयोग कर रही है। इस वित्तीय वर्ष में मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत प्रयागराज के पांच मछली पालन के कारोबार से जुड़े किसानों का चयन किया गया। शासन के निर्देश पर प्रयागराज के पांचों लाभार्थियों के खाते में सब्सिडी का भुगतान कर दिया गया। इस तरह शत प्रतिशत लाभार्थियों को सब्सिडी दे दी गई। सभी लाभार्थियों के खाते में कुल धनराशि 566720 रुपए का भुगतान किया जा चुका है। सरकार द्वारा दी गई सब्सिडी के पैसे से मछली पालन करने वाले किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। वह इस धनराशि से अपने कारोबार को और मजबूती ढंग से करेंगे।