रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड
दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज इसका ऐलान किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए जावड़ेकर ने कहा कि मुझे रजनीकांत के नाम का ऐलान करते हुए बड़ी खुशी हो रही है। रजनीकांत के नाम पर 5 लोगों की ज्यूरी एकमत थी। इस जूरी में आशा भोंसले, मोहनलाल, विश्वजीत चटर्जी, शंकर महादेवन और सुभाषघई शामिल थे।
रजनीकांत की द रोबोट, चालबाज, अंधा कानून, कबाली जैसी फिल्में शामिल है। उनके एक्शन सीन का हर कोई दीवाना है।
amit sharma