केजरीवाल ने तिरंगे का किया अपमान, सफेद रंग की जगह हरा हिस्सा बढ़ाया- प्रहलाद पटेल

केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच एक और मुद्दे पर विवाद गहराता जा रहा है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तिरंगे के अपमान का आरोप लगाया है। इसे लेकर उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखी है। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का कहना है कि अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो पीछे दो राष्ट्रीय ध्वज लगे होते हैं उनमें सफेद हिस्से को छोड़कर हरा हिस्सा बढ़ा दिया गया है। इसमें गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन किया गया है। दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार पिछले कई दिनों से कई मसलों पर आमने-सामने आ गए हैं।
ऑक्सीजन संकट हो या फिर वैक्सीन की कमी को लेकर तकरार पिछले दिनों देखने को मिली।