मिल्खा सिंह के निधन पर राष्ट्रपति ने जताया शोक

फ्लाइंग सिख' नाम से मशहूर भारत का परचम लहराने वाले महान धावक मिल्खा सिंह का कोरोना से निधन हो गया। उन्होंने 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। कामनवेल्थ गेम्स में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले वे पहले भारतीय थे। 20 नवम्बर 1929 को जन्मे 'फ्लाइंग सिख' ने रोम के 1960 ग्रीष्म ओलंपिक और टोक्यो के 1964 ग्रीष्म ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया था। इसके साथ ही उन्होंने 1958 और 1962 के एशियाई खेलो में भी स्वर्ण पदक जीता था। 1960 के रोम ओलंपिक खेलों में उन्होंने पूर्व ओलंपिक कीर्तिमान तोड़ा, लेकिन पदक से वंचित रह गए। इस दौरान उन्होंने ऐसा नेशनल कीर्तिमान बनाया, जो लगभग 40 साल बाद जाकर टूटा।