भूकंप से हिले देश के कई राज्य
देश के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की। बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और सिक्किम में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सोमवार को आए भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र सिक्किम के पास भारत-नेपाल बॉर्डर था। भूकंप आने के बाद लोगों में जबरदस्त घबराहट देखी गई और लोग अपने घरों से बाहर सड़कों पर आ गए।
amit sharma