प. बंगाल समेत 5 राज्यों में वोटिंग जारी
आज पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में मतदान जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हो रही वोटिंग में युवा मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में वोट देने की अपील की। तमिलनाडु के कंदनूर में कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने मतदान किया और लोगों से जरुर वोट देने की अपील की। वहीं अभिनेता रजनीकांत और कमल हासन ने भी वोट डाला। असम में तीसरे चरण के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है।
DMK अध्यक्ष एम के स्टालिन ने अपने परिवार के साथ चेन्नई के SIT कॉलेज में वोट डाला।
amit sharma