UP पंचायत चुनाव- SC ने दी मतगणना की इजाजत
सुप्रीम कोर्ट ने यूपी में पंचायत चुनाव की मतगणना कराने की इजाजत दे दी है लेकिन जीत के बाद जश्न पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा कि जो प्रोटोकॉल हमारे सामने रखा गया उसका पूरी तरह से पालन हो। मतगणना केंद्र के बाहर सख्त कर्फ्यू हो और कोई विजय रैली न निकाली जाए। यूपी सरकार की तरफ से कोर्ट में कहा गया कि रविवार को मतगणना है और उसी दिन कर्फ्यू लगा है। हमें विश्वास है कि हम स्थिति नियंत्रित करने में सक्षम होंगे। हर मतगणना केंद्र पर एंटीजन टेस्ट का इंतजाम रहेगा। मतगणना केंद्र पर सैनिटाइजेशन का भी ध्यान रखा जाएगा।
amit sharma