प्रयागराज प्रशासन की धर्मगुरुओं से अपील
नवरात्रि और रमज़ान को लेकर आज जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने अलग-अलग धर्म गुरुओं से कोरोना रोकने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं इसलिए धर्म गुरु लोगों से कहें कि वो अपने घरों में ही पूजा-अर्चना करें। जिलाधिकारी ने धर्मगुरुओं से कहा कि अपने मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों में लोग आने से बचें और घर में ही रहें। साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने की हम सब की जिम्मेदारी है। अस्पतालों में संख्या सीमित है सर्तकता से ही बचाव संभव है।

amit sharma