नागपुर में गडकरी से मिले संजय दत्त, पैर छूकर आशीर्वाद लिया
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने मुलाकात की। शनिवार को हुई मुलाकात नितिन गडकरी के नागपुर में आवास पर हुई। दोनों के बीच मुलाकात की तस्वीर में दिखाई दे रहा है कि संजय दत्त जब नितिन गडकरी के घर उनसे मिलने पहुंचे तो सबसे पहले उन्होंने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया और बाद में दोनों के बीच बातचीत हुई। इससे पहले भी संजय दत्त सितंबर 2019 में नितिन गडकरी से मिलने पहुंचे थे। तब विधानसभा चुनाव होने थे और कयास लगाए जा रहे थे कि वो बीजेपी में शामिल होंगे। बाद में संजय दत्त ने साफ कर दिया कि वो किसी राजनीति पार्टी में शामिल नहीं होंगे।
amit sharma