प्रयागराज में 'अन्नपूर्णा' क्रांति: 34 भवनों का निर्माण शुरू, कोटे की दुकानों को मिलेगा हाईटेक स्वरूप
राशन के साथ मिलेंगी सरकारी सुविधाएं; 2026-27 के लिए हर ब्लॉक में 10-10 नए भवनों की तैयारी तेज।
प्रयागराज, 21 अप्रैल । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई योजना अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। जनपद में 34 अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण शुरू हो गया है। इसके निर्माण के लिए ज़िम्मेदार अधिकारियों को जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
उपायुक्त श्रम रोजगार गुलाबचन्द ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत विभागीय बजट से बन रहे अन्नपूर्णा भवनों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मनरेगा के तहत प्रस्तावित 68 अन्नपूर्णा भवनों में से जिन पर कार्य प्रारंभ हो चुका है, उन्हें निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने और शेष पर जल्द काम शुरू कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।
उन्होंने बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रत्येक विकास खंड में 10-10 अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण के लिए भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, ताकि जरूरतमंदों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।