प्रयागराज: झूंसी में बिजली पोल से गिरकर मजदूर की मौत

पत्नी और मासूम बेटी के सिर से उठा पिता का साया

प्रयागराज: झूंसी में बिजली पोल से गिरकर मजदूर की मौत

प्रयागराज, 29 अप्रैल । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित झूंसी थाना क्षेत्र स्थित कमलदीपुर गांव में बुधवार काे विद्युत पोल से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

पुलिस उपायुक्त (नगर) मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि झूंसी थाना क्षेत्र के चमनगंज कनिहार गांव निवासी रामू कुशवाहा (28) मजदूरी करके पत्नी संगीता और एक बेटी का भरण-पोषण करता था। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिया कि विद्युत विभाग के लाइन मैन रमेश कुमार ने फोन किया, जब नहीं उठा तो वह घर आया और कहा कि सीढ़ी पकड़ने के लिए चलना है। जिसके साथ वह घर से चला गया और कुछ देर बाद जानकारी मिली कि उसकी खम्भे से गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को लिखित तहरीर दिया। पुलिस ने तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई की।

परिवार के लोगों ने बताया कि इससे पूर्व भी इस लाइन मैन की वजह से अन्य मजदूर की जन चली गई है। परिवार कहना है कि उसने बगैर सटडाउन लिए रामू को खम्भे पर चढ़ा दिया , जिससे करंट की चपेट में आने से उसकी खम्भे से गिरकर कर जान चली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।