17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत, 13 कार्यक्रमों के जरिए घर-घर पहुंचेंगे कार्यकर्ता; योजनाओं की देंगे जानकारी

भाजपा कानपुर उत्तर की मासिक बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री राजेश पटेल ने अभियान की रूपरेखा बताई। 17 सितंबर को हर बूथ पर दीप जलाकर PM मोदी का जन्मदिवस दीपोत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत, 13 कार्यक्रमों के जरिए घर-घर पहुंचेंगे कार्यकर्ता; योजनाओं की देंगे जानकारी

कानपुर, 15 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत 13 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यकर्ता इन कार्यक्रमों के जरिए जन-जन तक पहुंचेंगे और मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाएंगे। यह बातें कानपुर बुंदेलखण्ड के क्षेत्रीय महामंत्री राजेश पटेल ने मंगलवार को भाजपा कानपुर उत्तर की मासिक बैठक में कहीं।

उन्होंने कहा कि मोदी-योगी सरकार ने समाज की अंतिम पंक्ति तक विकास और जनकल्याण का लाभ पहुंचाने का काम किया है। सेवा संकल्प अभियान के दौरान कार्यकर्ता अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों से संपर्क करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने की अपील की।

जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि 17 सितंबर को प्रत्येक बूथ पर घर-घर दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस दीपोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर कार्यक्रम की तैयारी कर अधिक से अधिक घरों तक पहुंच सुनिश्चित करें।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री अवधेश सोनकर ने किया। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, प्रमोद विश्वकर्मा, अभिनव दीक्षित, जन्ममेय सिंह, आकाश शुक्ला, नवाब सिंह, शिवांग मिश्रा, सत्यम गुप्ता, धीरज वाल्मीकि, पारस मदान, शैल शुक्ला, प्रशांत त्रिपाठी और पूनम कंवर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।