राम मंदिर दान प्रकरण मामले में पुलिस ने आरोपियों के आवासों पर छापा मारा

राम मंदिर दान प्रकरण मामले में पुलिस ने आरोपियों के आवासों पर छापा मारा

राम मंदिर दान प्रकरण मामले में पुलिस ने आरोपियों के आवासों पर छापा मारा

अयोध्या, 28 जूनI श्री राम मंदिर दान प्रकरण में रविवार को पुलिस ने इस प्रकरण में सभी आरोपितों के आवासों में छापेमारी की । छापे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सख्त रहीं। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के स्वर्गद्वार माेहल्ले में स्थित आरोपी राम शंकर यादव टिन्नू के घर पहुंची, जिसका नेतृत्व सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने किया। उनके साथ आई पुलिस ने पडोसियों से भी जानकारी जुटाई रहे हैं।पुलिस इस मामले में गिरफ्तार आठ आरोपितों को जेल भेज चुकी है। पुलिस ने आरोपी अविनाश शुक्ला के भाई अभिषेक शुक्ला से घंटों पूछताछ की। अभिषेक शुक्ला ने बताया कि मुझे नहीं पता कि मेरा भाई अविनाश शुक्ला क्या करता था,अगर उसने चोरी की है तो उसकी सजा वह भुगतेगा।अगर उसने गलती की है तो मैं उसके साथ खड़ा नहीं होऊंगा। कोतवाली नगर के कौशलपुरी कॉलोनी स्थित योगाचार्य डॉ. चैतन्य के योग सेंटर के हाल में दोनों भाई रहते हैं ।वहीं मामले से जुड़े अनुकल्प मिश्रा के घर पर भी पुलिस की टीम पहुंची और संभावित सबूतों की तलाश में तलाशी अभियान चलाया।

सोमवार को पुलिस सभी आरोपियों को कोर्ट में फिर से पेश करेगी और उसी क्रम में साक्ष्य जुटाने में लगी है। साेमवार काे तय होगा कि रिमांड आगे बढ़ानी है या नहीं। दान गबन मामले की जांच लगातार तेज होती जा रही है और पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।इस प्रकरण में थाना राम जन्मभूमि ने राम मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी कृष्णमोहन की तहरीर पर आठ नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसकी विवेचना सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी कर रहे है। थाने में अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्र, लवकुश मिश्र, मनीष यादव, करुणेश पांडेय, रमाशंकर मिश्र, सुभाष श्रीवास्तव व रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर, सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।