भारतीय संस्कृति ने नशे को सदैव सामाजिक बुराइयों की जड़ माना : कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह
भारतीय संस्कृति ने नशे को सदैव सामाजिक बुराइयों की जड़ माना : कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह
अयोध्या, 02 अगस्त । डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में नशा मुक्ति युवा पर विकसित भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान का सजीव प्रसारण देखा सुना गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि भारत जैसे प्राचीन सांस्कृतिक समाज में नशे के लिए कभी कोई स्थान नहीं रहा। भारतीय संस्कृति ने सदैव नशे को सामाजिक बुराइयों की जड़ माना है। आज आवश्यकता है कि हम अपनी उसी सांस्कृतिक चेतना और जीवन मूल्यों को पुनः अपनाएं तथा युवाओं को नशे जैसी कुरीतियों से दूर रखकर राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ें।
उन्होंने सभी छात्रों से नशा मुक्ति अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर डी. फार्मा के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक नशा मुक्त भारत – गांव-गांव तक हमारा संकल्प प्रस्तुत किया। नशा मुक्त समाज बनाने के लिए कुलपति ने उपस्थित जन समूह को संकल्प शपथ भी दिलाई।