ट्रेन से गिरकर बिहार के युवक की मौत

ट्रेन से गिरकर बिहार के युवक की मौत

ट्रेन से गिरकर बिहार के युवक की मौत

प्रयागराज, 19 मई । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित सराय इनायत थाना क्षेत्र में मंगलवार को ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के दरभंगा जनपद के मनीगाजी थाना क्षेत्र के मऊबेहात गांव निवासी सुशील शर्मा (27) पुत्र जितेन्द्र शर्मा के रूप में हुई है। उसकी पहचान उसके साथ यात्रा कर रहे भाई मनीष शर्मा ने की है। मृतक के भाई ने बताया कि वो दोनों घर से दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी ट्रेन में सवार होकर जा रहे थे। मंगलवार सुबह जब मेरा भाई ट्रेन से गिरा तो अन्य यात्रियों ने शोर मचाया। इसके बाद मैं भी देखने के लिए गया तो पता चला मेरा भाई गिर गया। मैं झूंसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरा और स्टेशन मास्टर से संपर्क करने के बाद एम्बुलेंस को सूचना दी। खोजते हुए जब मौके पर पहुंचा तो भाई मृत मिला और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।