लापता बच्ची का रक्तरंजित शव पड़ोसी के घर में मिला,दंपति समेत चार गिरफ्तार

लापता बच्ची का रक्तरंजित शव पड़ोसी के घर में मिला,दंपति समेत चार गिरफ्तार

लापता बच्ची का रक्तरंजित शव पड़ोसी के घर में मिला,दंपति समेत चार गिरफ्तार

प्रयागराज, 19 मई। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित औद्योगिक थाना क्षेत्र के व्योहरा गांव में एक आठ वर्षीय बच्ची की सोमवार रात हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने पड़ोसी के घर से शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने इस संबंध दंपति समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया और घटना के कारणों को लेकर पूछताछ कर रही है।

अपर पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विजय आनंद ने मंगलवार को बताया कि औद्योगिक थाना क्षेत्र के व्योहरा गांव निवासी सुनील कुमार चौधरी पुत्र मुन्ना चौधरी की 8 वर्षीय बेटी जान्हवी सोमवार शाम लगभग 6 बजे अचानक घर से खेलते खेलते गायब हो गई। परिवार के लोग काफी खोजबीन करने के बाद पुलिस को सूचना दी। पड़ोसी चाचा मुन्नी लाल से पूछा, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। हालांकि देर रात बच्ची के पिता को आशंका हुई तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मुन्नी लाल के घर की तलाशी ली। इस दौरान बच्ची का शव खून से लथपथ हालत में मिल गया। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस टीम ने मौके से मुन्नी लाल और उसकी पत्नी गीता देवी, बेटे करन और राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपितों से घटना को लेकर पूछताछ थाने लाकर की गई। मृतक बच्ची के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में गिरफ्तार आरोपित मु लाल के फरार बेटे हिमांशु की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।