नोएडा के अलग-अलग स्थानों पर रहने वाले दो युवकों ने की आत्महत्या

नोएडा के अलग-अलग स्थानों पर रहने वाले दो युवकों ने की आत्महत्या

नोएडा के अलग-अलग स्थानों पर रहने वाले दो युवकों ने की आत्महत्या

नोएडा, 19 मई। नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो युवकों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि गौतम विश्वास उम्र 19 वर्ष छलेरा गांव में रहते थे। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। आज सुबह उन्होंने अपने घर पर अज्ञात कारण से पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लग रही है।

थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि बिहार प्रदेश का रहने वाला इकबाल (20) पुत्र मोहसिन थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के झट्टा गांव में रहता था। उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह उसने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक टाटा कंपनी के कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करता था। पुलिस को जांच में पता चला कि वह एक युवती से प्रेम करता था। युवती से उसका किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस वजह से उसने आत्महत्या किया है।