ट्रेन से कटकर महिला की मौत

ट्रेन से कटकर महिला की मौत

ट्रेन से कटकर महिला की मौत

कानपुर, 20 जून । उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रेमपुर रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को रेलवे ट्रैक किनारे एक महिला का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की पड़ताल में जुट गई।

थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि डीएफसीसी रेलवे लाइन पर खंभा संख्या 452/6-7 के बीच एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मृतका की पहचान बड़ागांव निवासी सुनीता (55) के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया कि मृतका की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी। वह अक्सर घर से निकलकर रेलवे ट्रैक के आसपास चली जाती थीं। आज भी वह घर से निकली थीं, जिसके बाद परिवार के लोग उनकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने ट्रैक किनारे शव पड़े होने की सूचना दी थी।

थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।---