मौसम विभाग का अलर्ट, उप्र के 55 जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना

मौसम विभाग का अलर्ट, उप्र के 55 जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना

मौसम विभाग का अलर्ट, उप्र के 55 जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना

प्रयागराज, 1पूर्वानुमान है कि आने वाले बारह घंटे के दौरान अचानक तेज हवाओं के साथ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद समेत 55 जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग एवं उत्तर प्रदेश लखनऊ मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, मिर्जापुर, सोनभद्र, बागपत, गाजियाबाद, बुलन्दशहर, शाहजहांपुर, लखीमपुर-खीरी, ललितपुर, झांसी, जालौन, इटवा, मथुरा, हरदोई, सीतापुर, महराजगंज, महोबा , हमीरपुर, जालौन, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, चंदौली, संत रविदास नगर, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, बलिया, प्रतापगढ़, अमेठी, हाथरस, आजमगढ़, मऊ, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, देवरिया, अयोध्या, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, सीतापुर, महराजगंज,, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर सहित कुल 55 जिलों में अचानक तेज हवाओं और मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है। यह भी संभावना है कि कहीं कहीं आकाशीय बिजली गिर सकती है।