केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने सुनी जनता की समस्याएं, शिक्षकों को दिया आश्वासन

केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने सुनी जनता की समस्याएं, शिक्षकों को दिया आश्वासन

केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने सुनी जनता की समस्याएं, शिक्षकों को दिया आश्वासन

मीरजापुर, 7 दिसंबर । उत्तर प्रदेश के जिला मीरजापुर में अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व रसायन उर्वरक) अनुप्रिया पटेल ने रविवार को सरदार पटेल चौराहा स्थित सांसद जनसंपर्क कार्यालय में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजन, एनडीए पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने समस्याएं रखी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल सिंह, संजय सिंह सहित अन्य शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने 29 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए पदोन्नति व सेवा निरंतरता हेतु टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने की मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

इस पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शिक्षकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि यह समस्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष अवश्य रखूं। इसका समाधान निकालने की पूरी कोशिश की जाएगी। इसके अलावा जनसंवाद में बिजली, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और दैनिक जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दे सामने आए। कई शिकायतों पर मंत्री ने मौके से ही संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देश देकर तत्काल कार्रवाई करने को कहा।