बीएचयू चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं और वृद्ध रोगियों के लिए भूतल पर अल्ट्रासॉउण्ड की सुविधा

बीएचयू चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं और वृद्ध रोगियों के लिए भूतल पर अल्ट्रासॉउण्ड की सुविधा

बीएचयू चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं और वृद्ध रोगियों के लिए भूतल पर अल्ट्रासॉउण्ड की सुविधा

वाराणसी, 05 फरवरी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू)के सर सुन्दरलाल चिकित्सालय के रेडियोडायग्नोसिस व इमेजिंग विभाग में गर्भवती महिलाओं और वृद्ध रोगियों की सुविधा के लिए पहल की गई है। विभाग में गर्भवती महिला और वृद्ध रोगी अब भूतल पर अल्ट्रासॉउण्ड करा सकेंगे। विभाग में पहले से चली आ रही व्यवस्था के अनुसार गर्भवती महिला और वृद्ध रोगी को विभाग के प्रथम तल पर सीढ़ियों से चढ़ कर अल्ट्रासॉउण्ड कराना पड़ता था, वहीं अब विशेषकर ऐसे मरीजों को विभाग के भूतल पर ही कायाकल्प द्वारा तैयार किये गये नवीन कक्ष में अल्ट्रासॉउण्ड किये जाने की संस्तुति रेडियोडायग्नोसिस व इमेजिंग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अमित नन्दन धर द्विवेदी ने की है।

प्रो.द्विवेदी के अनुसार इस व्यवस्था से गर्भवती महिला और वृद्ध रोगी को अतिरिक्त सुविधा की प्राप्ती हो सकेगा। बताते चले विभाग में स्ट्रेचर और व्हीलचेयर से आये मरीजों के लिए पहले से ही भूतल पर इनके लिये आवंटित कक्ष में कराये जाने का प्रावधान है। चिकित्सालय प्रशासन द्वारा कराये जा रहे कायाकल्प योजना के तहत विभाग में कराये गये आंशिक नवीनीकरण में ही विभाग ने मरीज के लिए यह सुविधा खोल दिया है।