क्यूएस एशिया विश्वविद्यालय रैंकिंग-2026 में राष्ट्रीय स्तर पर ट्रिपल आईटी इलाहाबाद 67वें स्थान पर
क्यूएस एशिया विश्वविद्यालय रैंकिंग-2026 में राष्ट्रीय स्तर पर ट्रिपल आईटी इलाहाबाद 67वें स्थान पर
प्रयागराज, 06 नवम्बर। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान,इलाहाबाद ने क्यूएस एशिया विश्वविद्यालय रैंकिंग-2026में509वां स्थान हासिल किया है। दक्षिणी एशिया में,संस्थान132वें स्थान पर है,जबकि राष्ट्रीय स्तर पर ट्रिपल आईटी इलाहाबाद67वें स्थान पर है।
समकक्ष ट्रिपल आईटीसंस्थानों में ट्रिपल आईटी दिल्ली 544वें स्थान,ट्रिपल आईटी जबलपुर791-800बैंड में है और ट्रिपल आईटी कांचीपुरम एशिया में 951-1000 के बैंड में है।
संकाय प्रभारी (संस्थान रैंकिंग) डॉ. शिव राम दुबे ने बताया कि यह उल्लेख करना भी उचित है किट्रिपल आईटी इलाहाबाद NIRF 2025रैंकिंग के शीर्ष 100में शामिल नहीं हुआ था,जिसका मुख्य कारण परसेप्शन स्कोर में गिरावट थी। संस्थान को उम्मीद है कि सामूहिक और निरंतर प्रयासों से,यह निकट भविष्य में अपने परसेप्शन (NIRF)और प्रतिष्ठा (QS)स्कोर में उल्लेखनीय सुधार करेगा।
क्यूएस रैंकिंग पर आईआईआईटी इलाहाबाद के निदेशक प्रो. मुकुल शरद सुतावने ने कहा कि यह निश्चित रूप से हम सभी के लिए एक उत्साहजनक उपलब्धि है। एशिया,दक्षिणी एशिया और राष्ट्रीय स्तर पर हमारी सापेक्षिक रैंकिंग हमारे प्रतिभागी भारतीय समकक्षों की तुलना में बेहतर हुई है और पिछले दो वर्षों में हमारा प्रदर्शन बेहतर होता जा रहा है। हमें प्रतिष्ठा,अंतरराष्ट्रीय संकाय और छात्र गतिशीलता-विनिमय,और अंतरराष्ट्रीय छात्र नामांकन बढ़ाने जैसे मानदंडों पर काम करना जारी रखना चाहिए।
मीडिया प्रभारी डॉ. पंकज मिश्रा ने बताया कि निदेशक ने समर्पित संकाय सहयोगियों, पदाधिकारियों,छात्रों,अधिकारियों और कर्मचारियों को हार्दिक बधाई दी। जिन्होंने संस्थान को ऐसी मान्यता दिलाने के लिए लगन से काम किया है। उन्होंने सभी से अपील की एनआईआरएफ में अपना उचित स्थान पुनः प्राप्त करने के लिए हम सभी अथक प्रयास करें। रास्ते में आने वाली उपलब्धियों से संतुष्ट न हों,बल्कि उत्कृष्टता की ओर अपनी निरंतर यात्रा जारी रखें।