स्मैक की तस्करी में तीन तस्कर गिरफ्तार, 17 लाख का माल बरामद

स्मैक की तस्करी में तीन तस्कर गिरफ्तार, 17 लाख का माल बरामद

स्मैक की तस्करी में तीन तस्कर गिरफ्तार, 17 लाख का माल बरामद

प्रयागराज, 22 दिसंबर । उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित झूंसी थाना पुलिस एवं नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने सोमवार को स्मैक की तस्करी के आराेप में तीन लाेगाें काे गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से लगभग 17 लाख 5 हजार रुपये की स्मैक बरामद की है।



पुलिस उपायुक्त (नगर) मनीष कुमार शांडिल्य ने साेमवार काे बताया कि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गंगा नदी कछार सड़क के पास नई झूंसी थाना क्षेत्र झूंसी में छापा मारकर तीन लाेगाें काे गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान प्रयागराज के झूंसी थाना क्षेत्र के गोला बाजार कलवारी टोला निवासी शुभम निषाद उर्फ दत्ता पुत्र लालचंद, इसी थाना क्षेत्र के काशी राम योजना कालोनी, नई झूंसी निवासी कंधई निषाद पुत्र लल्लू और इसी थाना क्षेत्र के नई झूंसी गोला बाजार वार्ड नंबर 85 पुराने डाक खाना निवासी अजय केसरवानी पुत्र स्वर्गीय हरीशचन्द के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 42 पुड़िया स्मैक व पारदर्शी पन्नी में रखे स्मैक (कुल वजन 87 ग्राम अनुमानित कीमत 17 लाख 05 हजार रुपये, तीन मोबाइल फोन और 735 रुपये नकद बरामद किये हैं। डीसीपी नगर शांडिल्य ने बताया बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले और अपराधियों के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है। तस्करी के आराेप में गिरफ्तार तीनाें लाेगाें काे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।