प्रयागराज की तीन गोशालाओं को बनाया जाएगा माडल गोशाला
प्रयागराज की तीन गोशालाओं को बनाया जाएगा माडल गोशाला
प्रयागराज, 03 दिसंबर । योगी सरकार गोवंश सुरक्षा एवं गोशालायों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी अभियान के तहत प्रयागराज की तीन गोशालाओं को माडल गोशाला के रूप में तैयार किया जाएगा। यह जानकारी बुधवार को प्रयागराज के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ शिवनाथ यादव ने दी।
उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर प्रयागराज की तीन बृहद गोशालाओं का चयन किया गया है। विकास खण्ड कोरांव के लतीफपुर गांव में स्थित बृहद गोशाला को माडल गोशाला बनाया जाएगा। इसी तरह विकास माण्डा के देवरी गांव में स्थित वृहद गोशाला को माडल बनाने की योजना है। तीसरी गोशाला प्रयागराज के गंगानगर में स्थित होलागढ़ विकास खण्ड के उमरी गांव के वृहद गोशाला को माडल बनाया जाएगा। डॉ शिवनाथ ने बताया कि गोशालाओ में सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए अतिरिक्त प्रयास किया जाएगा।