यातायात जागरूकता का मुख्य उद्देश्य सड़क हादसों में होने वाली जनहानि को रोकना: जिलाधिकारी
यातायात जागरूकता का मुख्य उद्देश्य सड़क हादसों में होने वाली जनहानि को रोकना: जिलाधिकारी
प्रयागराज, 03 नवम्बर । यातायात जागरूकता का मुख्य उद्देश्य सड़क हादसों में होने वाली जनहानि रोकना का प्रयास करना है। यह बात यातायात माह 2025 के शुभारम्भ के मौके पर रिजर्व पुलिस लाइंस में प्रयागराज के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा।
उन्होंने कहा कि यातायात माह के दौरान यातायात पुलिस एवं थानों की पुलिस स्कूल के बच्चों एवं उनके आभिभावकों को यातायात नियमों से अवगत कराना और आवागमन के प्रति सभी को जागरूक करना है। यातायात माह में जनपद के स्कूल कालेजों को इस अभियान से जोड़कर यातायात के नियमों की जानकारी दी जाएगी।
इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय एन.कोलांची, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली में यातायात पुलिस, एनसीसी कैडेट एवं अन्य वालेंटियर द्वारा पूर्ण उत्साह एवं जोश के साथ प्रतिभाग किया। इस अवसर पर यातायात उपकरणों की प्रदर्शनी लगायी गयी थी जिसका अतिथिगण ने अवलोकन किया और हस्ताक्षर पटल पर अपने हस्ताक्षर करके यातायात नियमों को पालन करने सम्बन्धी अभियान को अपना अपना समर्थन दिया ।
इस जागरूकता कार्यक्रम में अतिथियों ने यातायात के नियमों के पालन, उल्लंघन के कारण होने वाली दुर्घटनाओं एवं हानियों तथा उनसे बचाव के लिए निरंतर जागरूक रहने एवं जागरूक नागरिक के रूप में अपने सम्पर्क के अन्य लोगों को भी जागरूक करने हेतु प्रेरित किया और सुरक्षा हेतु बताए जा रहे सुझावों पर अमल किये जाने की अपील की। कार्यक्रम में कर्नल अरविन्द झा,रौनक़ गुप्ता, डिवीजनल वार्डन, उ.प्र. अपराध निरोधक समिति संरक्षक आर.एस.वर्मा (रिटायर्ड आईएएस), सचिव संतोष श्रीवास्तस्व, अनिल अग्रवाल चीफ वार्डन, डॉ. बिन्दु विश्वकर्मा विनीता हॉस्पिटल, सुशील खरबन्दा व्यापार मंडल, विनोद चंद्र द्विवेदी, रघुनाथ द्विवेदी टैम्पो/ टैक्सी यूनियन, ने जागरूकता पर अपने उल्लेखनीय विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त नगर मनीष शान्डिल्य, पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप गुनावत, पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक यादव, पुलिस उपायुक्त प्रोटोकाल/मुख्यालय पंकज, पुलिस उपायुक्त यातायात नीरज कुमार पाण्डेय, अपर उपायुक्त यातायात पुष्कर वर्मा, अपर पुलिस उपायुक्त नगरविजय आनंद एवं सहायक पुलिस आयुक्त यातायात शैलेन्द्र सिंह परिहार व यातायात निरीक्षक, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी व होमगार्ड्स उपस्थित रहे।