कोल्ड स्टोरेज हादसे में जनहानि अत्यंत हृदयविदारक : संजय गुप्ता

कोल्ड स्टोरेज हादसे में जनहानि अत्यंत हृदयविदारक : संजय गुप्ता

कोल्ड स्टोरेज हादसे में जनहानि अत्यंत हृदयविदारक : संजय गुप्ता

प्रयागराज, 24 मार्च । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में हुई कोल्ड स्टोरेज की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जनहानि अत्यंत हृदयविदारक है। सरकार और संगठन की संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। यह बात मंगलवार को सिविल लाइन स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कही।

उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य प्रदान करे।

फाफामऊ में स्थित कोल्ड स्टोरेज के दर्दनाक हादसे में मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा महानगर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति लिए ईश्वर से प्रार्थना की और हादसे में घायलों के प्रति संवेदना प्रकट की गई।

वहीं प्रयागराज नगर निगम के नवनियुक्त नामित पार्षदों के होने वाले शपथ ग्रहण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया।





इस अवसर पर महानगर महामंत्री डॉ शैलेष कुमार पांडेय, जिला मंत्री अजय सिंह, दीप द्विवेदी, विजय श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, आनंद दुबे, मो. शरीफ, सुजीत कुशवाहा, मोहित गुप्ता, गया प्रसाद, गोपाल श्रीवास्तव, शोभिता श्रीवास्तव, पार्षद नीरज गुप्ता, पार्षद ज्ञानेंद्र, अनूप कुमार, शुभम सिंह, शशिकांत श्रीवास्तव सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।