दिनेश मिरानिया के परिवार के साथ साय सरकार खड़ी है, सहानुभूति के रूप में की 20 लाख की मदद : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

दिनेश मिरानिया के परिवार के साथ साय सरकार खड़ी है, सहानुभूति के रूप में की 20 लाख की मदद : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

दिनेश मिरानिया के परिवार के साथ साय सरकार खड़ी है, सहानुभूति के रूप में की 20 लाख की मदद : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर, 2 मई (हि.स.)। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के युवा व्यवसायी दिनेश मिरानिया का असामयिक निधन हुआ है। इस दुख की घड़ी में साय सरकार पूरी तरह उनके परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि, पीड़ित परिवार को संबल और ताकत मिले, इसलिए सहानुभूति के रूप में 20 लाख रुपये की मदद की है। यह साय सरकार के सद्भावना और सरोकार को बताता है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पर पलटवार करते हुए कहा कि, वे बताए पांच साल में कितने बिजली उत्पादन और खपत को बढ़ाया है। इसका जवाब उन्हें जनता को देना चाहिए। पांच साल में इनकी सरकार बिजली कंपनियों की दुर्दशा की है। उसी का खामियाजा छत्तीसगढ़ की जनता भुगत रही है। इसके लिए दीपक बैज को जनता से माफी मांगनी चाहिए। वहीं हमारी सरकार प्रदेश में विद्युत उत्पादन को बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, कांग्रेस ने हमेशा पिछड़े वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुचित जनजाति के साथ अन्याय और अत्याचार किया है। अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय किया है। इन्हें वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है, इनके लिए कुछ काम नहीं किया है। जब तक ये सरकार में थे, जाति जनगणना का विरोध कर बंद किया। सत्ता से बाहर होने के बाद इन्हें जाति जनगणना की याद आई। इनका दोहरा चरित्र बार बार सामने आया है। ये लोग सिर्फ लोगों में भ्रम पैदा कर अपना स्वार्थ सिद्ध करना चाहते हैं। लोगों के हित से इनका कोई सरोकार नहीं है। देश में श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार है, सबका साथ और सबका विकास वाली सरकार है। आने वाले समय में जाति जनगणना का सकारात्मक परिणाम सामने आएगा।