डबल इंजन की सरकार सही दिशा एवं धरातल पर कर रही प्रभावी कार्य : संजय गुप्ता
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाई चौपाल

प्रयागराज, 12 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा शहर उत्तरी विधानसभा ने भारद्वाज मंडल टैगोर टाउन में गांव चलो, वार्ड चलो अभियान के अंतर्गत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर चौपाल लगाई गई। मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार की नीतियां सही दिशा में एवं धरातल पर प्रभावी ढंग से कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष जहां भ्रम और नकारात्मकता फैला रहा है, वहीं भाजपा कार्यकर्ता विकास और सुशासन की नीति को घर-घर तक पहुंचाने के लिए सतत प्रयासरत हैं। कहा कि कांग्रेस के शासन में देश आतंक का और सपा के शासन में प्रदेश गुडों और माफियाओं का पर्याय बन चुका था। लेकिन आज आतंकी और गुंडों की काल बनी है भाजपा सरकार। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कुशल कूटनीतिक नीतियों के कारण मुम्बई हमले का मास्टरमाइंड आतंकी मुनव्वर हुसैन राणा अमेरिका से भारत लाया गया और जेल की सलाखों में बंद है। उसे ऐसी सजा मिलेगी जो गुंडों आतंकी और माफियाओं के लिए मिसाल बनेगी।
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि अभियान 13 अप्रैल तक चलेगा और इस अभियान के अंतर्गत महानगर के 58 वार्डों में अब तक चौपाल लगाए जा चुके हैं। चौपाल के अंतर्गत स्थानीय जनों के साथ चाय पर चर्चा की गई। सामाजिक, राजनीतिक सभी प्रभावशाली व्यक्तियों से भेंट किया गया। जनता की समस्याओं को सुना गया और नोट किया गया। क्षेत्र के लाभार्थियों से सम्पर्क किया गया। क्षेत्र की जनता से घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। चौपाल की अध्यक्षता एवं संचालन मंडल अध्यक्ष अजय आनंद ने किया।
इस अवसर पर महामंत्री वरुण केसरवानी, राजू पाठक, राजेश केसरवानी, पार्षद आशीष द्विवेदी, अरुण पटेल, अंजनी सिंह, आनंद वैश्य, सुदर्शन, अनिल गोस्वामी हरीश पासवान, अमरेश प्रताप सिंह, प्रियंका पाराशर, अशुंल गोस्वामी, अंशु साहू, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।