पुलिस कर्मी के बेटे का शव घर के अन्दर फंदे से लटका मिला

पुलिस कर्मी के बेटे का शव घर के अन्दर फंदे से लटका मिला

पुलिस कर्मी के बेटे का शव घर के अन्दर फंदे से लटका मिला

प्रयागराज, 21 फ़रवरी । उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के फाफामऊ थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध का पूरा गांव में घर के अन्दर पुलिस कर्मी के बेटे का शव फंदे से लटका मिला। शनिवार को सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

पुलिस उपायुक्त (गंगानगर) कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि फाफामऊ थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध का पूरा साजन वाली गली निवासी विकास उर्फ विपिन (24) का शव शनिवार को घर के अन्दर फंदे से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मृतक विकास के पिता राजेश कुमार धुरिया पुलिस मुख्यालय लखनऊ में स्टोनो के पद पर कार्यरत हैं। विकास तीन भाई में दूसरे नम्बर का था। वह अपना खर्च चलाने के लिए कपड़े की दुकान में काम करता था। घर पर अपनी मां कुसुम देवी एवं अन्य भाई और बहनों के साथ रहता था। शनिवार को वह कमरे से बाहर नहीं निकाला तो आशंका हुई तो कमरे के अंदर रोशनदान से देखा तो वह फंदे से लटका दिखाई दिया। यह जानकारी होते ही तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने कमरे में दरवाजा खोलकर पहुंची और शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा