श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर सजे मंदिर व थाने

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर सजे मंदिर व थाने

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर सजे मंदिर व थाने

प्रयागराज,16 अगस्त  श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर प्रयागराज पुलिस लाइन स्थित मंदिर सहित जनपद के सभी थानों एवं केन्द्रीय कारागार नैनी और सिविल लाइंस स्थित अग्निशमन केन्द्र परिसर सज गए है। इसके साथ ही शहर के सभी मंदिरों में भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल भी तैनात किए गए है।

भगवान श्रीकृष्ण बचपन में कान्हा कहे जाने वाले जग के कन्हैया की लीलाओं को आकर्षक और मनमोहक झांकियां पुलिस लाइन, शहर के इस्कॉन मंदिर, केन्द्रीय कारागार में सजाई गई है।

प्रयागराज शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और लीलाधर की लीलाओं को प्रदर्शित करने के लिए मंदिरों को सजाया गया है। पुलिस लाइन, राम वाटिका, इस्कॉन मंदिर और केन्द्रीय कारागार नैनी में आकर्षक और मनमोहक झांकियां सजाई गई हैं।