समाजवादी नेता एवं पूर्व विधायक राधेश्याम भारतीय का निधन

समाजवादी नेता एवं पूर्व विधायक राधेश्याम भारतीय का निधन

समाजवादी नेता एवं पूर्व विधायक राधेश्याम भारतीय का निधन

प्रयागराज, 11 मार्च । समाजवादी नेता, पूर्व विधायक एवं लोकतंत्र रक्षक सेनानी राधेश्याम भारतीय का बुधवार दोपहर उनके निवास इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, स्टेनली रोड, प्रयागराज में निधन हो गया। वह लगभग 70 वर्ष के थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से समाजवादी पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। यह जानकारी बुधवार को सपा प्रवक्ता दानबहादुर मधुर ने दी।

उन्होंने बताया कि स्व. राधेश्याम भारतीय वर्ष 1989 में सिराथू विधानसभा से विधायक चुने गए थे। वह आपातकाल के दौरान मीसा बंदी भी रहे और जीवन भर समाजवादी विचारधारा तथा सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित रहे। उन्होंने विवाह नहीं किया था और अपना पूरा जीवन समाज व राजनीति की सेवा में लगा दिया।

उनके निधन पर अखिलेश यादव, श्यामलाल पाल तथा सैयद इफ्तेखार हुसैन सहित पार्टी के कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है और उन्हें समाजवादी आंदोलन का समर्पित सिपाही बताया। राधेश्याम भारतीय का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 10 बजे रसूलाबाद घाट पर किया जाएगा।

शोक व्यक्त करने वालों में जिलाध्यक्ष अनिल यादव, पप्पूलाल निषाद, पूर्व मंत्री एवं विधायक इंद्रजीत सरोज, एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव, विधायक विजमा यादव, गीता शास्त्री, हाकिम लाल बिंद, संदीप पटेल, पूर्व मंत्री अंसार अहमद, पूर्व विधायक जोखू लाल यादव, हाजी परवेज अहमद, सत्यवीर मुन्ना, रामानंद भारती, संदीप यादव, कमला यादव, खिन्नी लाल पासी, सुषमा पासी, बच्चा पासी, प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, रविन्द्र यादव एडवोकेट, मो. शारिक, रमाकांत पटेल, शशांक त्रिपाठी, आर.एन. यादव, नाटे चौधरी, तारिक सईद अज्जू, राजेश सरोज, सऊद अहमद, सचिन श्रीवास्तव, हसीब अहमद, राजू पासी, मुस्ताक काजमी, बब्बन दुबे, बबलू भारतीय, नीरज पासी, विजय अग्रवाल, बबलू रावत, ओ.पी. यादव समेत बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।