आगरा में कोचिंग सेंटर के बिजली बोर्ड में आग लगने से धूआं उठा, शिक्षकाें ने पाया काबू
आगरा में कोचिंग सेंटर के बिजली बोर्ड में आग लगने से धूआं उठा, शिक्षकाें ने पाया काबू
आगरा, 23 जून । उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मंगलवार दाेपहर काे एक काेचिंग सेंटर के बिजली सप्लाई बोर्ड में एमसीवी स्विच में आग लग गई। इससे पुरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कोचिंग में मौजूद सभी छात्र-छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया। किसी भी प्रकार की काेई अप्रिय घटना नहीं हुई है सभी सुरक्षित है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि भगवान टॉकीज चौराहे के निकट तुलसी ताकीज के पास आकाश कोचिंग सेंटर है। आज दाेपहर काे कोचिंग सेंटर के विद्युत सप्लाई बोर्ड की एमसीवी स्विच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद धुंआ उठने लगा। गार्ड ने फाैरन इसकी सूचना उसने कोचिंग सेंटर के संचालको और शिक्षकों को दी। कोचिंग स्टाॅफ, फैकेल्टी ने संयमित होकर विद्युत सप्लाई को तुरंत बंद किया और अध्यनरत छात्र छात्राओ को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया।
फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बाद कुछ ही देर में दमकल की दो गाड़ियां कोचिंग सेंटर पर पहुंच गई, लेकिन उससे पहले ही चिगारी और धुंए पर काबू पा लिया गया था, फिर भी फायर ब्रिगेड ने गहनता विद्युत सप्लाई और अन्य संभावित कारणों को लेकर से बिल्डिंग की जांच की गई है। घटना के समय करीब 80 छात्र-छात्राएं कोचिंग सेंटर में मौजूद थे।
कोचिंग सेंटर करीब 15 वर्ष से चल रहा है और इसमें ग्निशमन संबंधी उपकरण लगे हुए हैं। घटना के बाद सभी सुरक्षात्मक उपाय का निरीक्षण और चेकिंग के उपरान्त छात्र-छात्राओं का कोचिंग में आवा गमन प्रारंभ हो गया है। इस मामले में कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।