सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज एंड बायोटेक्नोलॉजी ने किया शैक्षणिक भ्रमण
सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज एंड बायोटेक्नोलॉजी ने किया शैक्षणिक भ्रमण
कानपुर, 02 फरवरी। उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद मे कल्याणपुर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) परिसर मे स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज एंड बायोटेक्नोलॉजी की तरफ से एक शैक्षिक भ्रमण का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया। यह जानकारी सोमवार को विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी ने दी।
प्रति-कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी ने बताया कि उक्त भ्रमण में चंद्रशेखर आज़ाद विश्वविद्यालय के प्लांट बायोकेमिस्ट्री एवं प्लांट फिज़ियोलॉजी विभाग की अध्यापिकाएं डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. शक्ति सिंह के साथ -साथ कुल 40 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उन्होंने कहा कि यह भ्रमण डीएसटी-एसईआरबी परियोजना के तहत “सोशल साइंटिफिक रिस्पांसिबिलिटी ” के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। जिसके प्रधान अन्वेषक डॉ. अखिलेंद्र प्रताप भारती हैं।
प्रति कुलपति ने बताया कि इस मौके पर विभाग की निदेशक डॉ. अनुराधा कालानी, सह-निदेशक डॉ. राजीव मिश्रा, डॉ. आलोक पांडेय तथा चंद्रशेखर आज़ाद विश्वविद्यालय के प्लांट फिज़ियोलॉजी एवं बायोकेमिस्ट्री विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं ने स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज एंड बायोटेक्नोलॉजी की यीस्ट जेनेटिक रिसर्च लैब, सेंट्रल इंस्ट्रूमेंटेशन फैसिलिटी, प्लांट टिश्यू कल्चर लैब तथा फिश लैब का अवलोकन किया। इन प्रयोगशालाओं में संचालित शोध गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा छात्र-छात्राएँ आरटी-पीसीआर, एचपीएलसी, जीसी-एमएस, माइक्रोस्कोप आदि उन्नत उपकरणों की कार्यप्रणाली से परिचित हुए।
प्रो. सुधीर ने बताया कि भ्रमण के समापन सत्र में विभाग की वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रोफेसर वर्षा गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को प्रेरणादायी सम्बोधन प्रदान किया, साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर विभाग के प्रमुख शोधकर्ता डॉ. चंद्रेश शर्मा, डॉ. श्रीहर्ष, डॉ. रंजना गौतम के साथ-साथs पीएचडी शोधार्थी दीपक, भूपेंद्र एवं अदिति भी उपस्थित रहे।