संघ शताब्दी वर्ष: लखनऊ में 411 स्थानों से निकलेंगे पथ संचलन

संघ शताब्दी वर्ष: लखनऊ में 411 स्थानों से निकलेंगे पथ संचलन

संघ शताब्दी वर्ष: लखनऊ में 411 स्थानों से निकलेंगे पथ संचलन

लखनऊ,01 अक्टूबर  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण हो गए हैं। संघ की स्थापना 1925 में विजयादशमी के दिन डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने नागपुर में की थी। विजयादशमी से संघ का शताब्दी वर्ष शुरू होगा। विजयादशमी पर गुरूवार को लखनऊ विभाग में 50 स्थानों पर शताब्दी वर्ष के उद्घाटन के कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर पथ संचलन भी निकाला जाएगा। लखनऊ विभाग में 02 अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर के बीच 411 स्थानों पर पथ संचलन निकाले जायेंगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लखनऊ के विभाग प्रचार प्रमुख दुष्यंत ने बताया कि शताब्दी वर्ष में संघ ने वर्ष भर अनेक कार्यक्रमों की योजना बनाई है। जिसमें सबसे पहला कार्यक्रम विजयादशमी का है। विजयादशमी के अवसर पर संघ की ओर से महानगरों में बस्ती स्तर पर पथ संचलन ​निकाला जायेगा।

लखनऊ विभाग में चार भाग आते हैं। इन सभी भागों में मिलाकर कुल 411 बस्तियां हैं। सभी बस्तियों में पथ संचलन निकाले जायेंगे। शताब्दी वर्ष में नए गणवेश भी बड़ी संख्या में तैयार हुए हैं। टोलियां नए गणवेश बनाने में लगी हैं। लखनऊ में विजयादशमी के अवसर पर पथ संचलन में शामिल होने के लिए करीब दस हजार नए गणवेश बने हैं। शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्वयंसेवकों में उत्साह है।