प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल

प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल

प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल

प्रयागराज, 20 मार्च । प्रयागराज जिले में स्थित सराय इनायत थाना क्षेत्र अंतर्गत चकिया धाराहरा गांव में शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। हादसे में दो गोवंश की भी जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम मृतक के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सराय इनायत थाना क्षेत्र के चकिया धराहरा गांव निवासी संग्राम यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ज्ञानचन्द्र यादव गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।

डीसीपी गंगानगर ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से यह हादसा हुआ है। घायल का इलाज कराया जा रहा है तथा मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। प्रशासन की ओर से लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।